ऑपइंडिया क्या है- ऑपइंडिया का मालिक कौन है? 2023

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे इस नए लेख में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर ऑपइंडिया क्या है- ऑपइंडिया का मालिक कौन है? दोस्तों अपने न्यूज चैनल्स तो बहुत देखे होंगे तथा ऑनलाइन न्यूज भी बहुत ही पढ़ा होगा, जिसमे आपने कई सारे वेबसाईट को देखा होगा जैसे कि आज तक , आर भारत, इंडिया टीवी, जी न्यूज आदि।

दोस्तों आपने कभी न कभी opindia पर भी न्यूज या कोई आर्टिकल जरूर पढ़ होगा तो आज हम इसी न्यूज पोर्टल के बारे में आपको जानकारी देने वाले हैं कि आखिर ऑपइंडिया क्या है?, ऑपइंडिया का मालिक कौन है? और यह कैसा काम करता है? सारी जानकारी आपको दी जाएगी इस लेख में इसलिए इसे पूरा पढ़ें।

ऑपइंडिया क्या है

ऑपइंडिया एक समाचार और समसामयिक मामलों की वेबसाइट है जो विभिन्न स्थानों से समाचार को गहन शोध कर प्रकाशित करती है, सामान्य रिपोर्ट से लेकर राय, विश्लेषण और तथ्य जांच तक बहुत ही सटीक कार्य करती है।

opindia टीम में हर कोई पेशे से पत्रकार नहीं है, लेकिन ये वे लोग हैं जिन्हें राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों की समझ है। इसमे और भी कई लोग जुड़े हैं जो सोशल मीडिया पर अच्छा लिखते हैं और जिनकी बातों को एक बेहतर प्लेटफॉर्म की जरूरत है।

opindia पर प्रकाशित सभी खबर फ़ैक्ट चेक कर प्रकाशित किये जाते हैं तथा यह उन मुद्दों को उठाने का कार्य करती है जो कि मुख्य धार कि मीडिया द्वारा नहीं उठाया जाता है, ऐसे खबर जो समाज में सामने आने चाहिए तथा जिन्हे दबाने का कार्य किया जाता है उन्हे यह पोर्टल सही स्थान देता है और लोगों तक एक सहीं बात पहुंचता है।

ऑपइंडिया की शुरुआत

ऑपइंडिया की शुरुआत दिसंबर 2014 में हुई थी। इसकी शुरुआत कुणाल कमल के नेतृत्व में कुछ दोस्तों के द्वारा हुई। आपको जानकर हैरानी होगी कि ऑपइंडिया की शुरुआत अंग्रेजी पोर्टल से हुई, बाद में टीम का विस्तार हुआ और आज वर्तमान से दिल्ली सहित कई शहरों में संपादक और कर्मचारी जुड़े हैं। इसकी लोकप्रियता के चालते इन्हें हिंदी में भी एक पोर्टल शुरू करने की आवश्यकता हुई, और आज हिन्दी में भी ऑपइंडिया बहुत तेजी से कार्यरत है।

ऑपइंडिया का मालिक कौन है?

अगर हम ऑपइंडिया के मालिक कि बात करें तो इसके सीईओ हैं राहुल रौशन जो कि पेशे से एक पत्रकार भी हैं।

IIMC से स्नातक होने के बाद, रौशन ने ढाई साल तक हिंदी समाचार चैनल सहारा समय के साथ कॉपी एडिटर, बुलेटिन निर्माता और न्यूज़ एंकर के रूप में काम किया। उन्होंने IIM अहमदाबाद में उच्च अध्ययन करने के लिए पत्रकारिता छोड़ दी, जहां वे एक उद्यमी बन गए।

एक छात्र रहते हुए, उन्होंने 2007 क्रिकेट विश्व कप से पहले, एक आभासी गेमिंग वेबसाइट crickstock.com लॉन्च की थी। Crickstock.com को बाद में अमेरिका स्थित एक ऑनलाइन गेमिंग कंपनी को बेच दिया गया और रौशन ने प्रबंधन सलाहकार के रूप में एक फ्रीलांसिंग करियर चुना उनकी एक परियोजना में 2008 में बिहार सरकार को पटना में एक प्रबंधन संस्थान स्थापित करने में मदद करना शामिल था।

2008 में, अमेरिकी समाचार व्यंग्य वेबसाइट द ओनियन से प्रेरित होकर, रौशन ने एक ब्लॉग के रूप में फ़ेकिंग न्यूज़ की शुरुआत की। 2009 में, ब्लॉग को एक पूर्ण वेबसाइट में बदल दिया गया। 2013 में, नेटवर्क 18 समूह के एक समाचार पोर्टल फ़र्स्टपोस्ट द्वारा एक अज्ञात राशि के लिए फ़ेकिंग न्यूज़ का अधिग्रहण किया गया था। रौशन ने सितंबर 2016 तक इसके संपादक के रूप में काम किया।

नवंबर 2018 में, वह एक स्पिन-ऑफ डिजिटल मीडिया स्टार्टअप – आध्यासी मीडिया एंड कंटेंट सर्विसेज के सीईओ बने, और ओपइंडिया संभाला।

आज आपने क्या जाना?

तो दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपको बताया कि आखिर ऑपइंडिया क्या है- ऑपइंडिया का मालिक कौन है? अगर हमारे इस लेख से संबंधित कोई दुविधा है तो कृपया कमेन्ट बॉक्स को खाली न छोड़ें। उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा अगर ऐसा है तो कृपया इसे अन्य लोगों तक भी शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *