नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे इस नए लेख में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर Free Fire ka Malik Kaun Hai? Free Fire किस देश की कंपनी है? दोस्तों ऐसा तो बिल्कुल नहीं है कि आप Free Fire क्या है इसके बारे में नहीं जानते होंगे क्योंकि आजकल इंडिया में युवाओं मे यही चीज सबसे ज्यादा फेमस हैं।
July 22, 2020
यह गेम 111dots Studio द्वारा बनाया गया है और Garena द्वारा प्रकाशित किया गया है। इसका बीटा संस्करण 20 नवंबर 2017 को जारी किया गया था और आधिकारिक तौर पर 4 दिसंबर 2017 को एंड्रॉइड और आईओएस मोबाइल प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया था। अब तक इसे 500 मिलियन+ लोग अपने मोबाइल में डाउनलोड कर चुके हैं।
Free Fire एंड्रॉइड और IOS उपकरणों के लिए विकसित एक शूटिंग और एक्शन गेम है। इस गेम का पूरा नाम Garena Free Fire (गरेना फ्री फायर) है। यह एक ऑनलाइन गेम है जिसे आप अपने दोस्तों और दुनिया भर के अन्य खिलाड़ियों के साथ खेल सकते हैं।
यह एक युद्ध शूटिंग खेल है इसलिए इसमें कुल 50 खिलाड़ी भाग लेते हैं और खेल में आपको हवाई जहाज की मदद से एक द्वीप पर पैराशूट से उतरना होता है जहां आपको अन्य 49 खिलाड़ियों से अलग-अलग तरीकों से लड़ना और खुद की रक्षा करनी होती है।
Free Fire के मालिक का नाम Forrest Li (फ़ोरेस्ट लि) है। इसका सबसे बड़ा क्रेज ब्राजील देश में है। जब से भारत में pubg गेम को बैन किया गया है, भारत में फ्री फायर गेम खेलने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। यह इतना बढ़ गया कि यह एक समय में भारत में सबसे ज्यादा खेला जाने वाला खेल बन गया था, और इस बैन का फायदा फॉरेस्ट ली को हुआ, उनकी कंपनी के शेयर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई और आज वह 1 अरब डॉलर से ज्यादा की रकम पर हैं।
गरेना फ्री फायर जिसे फ्री फायर के नाम से जाना जाता है, 111 डॉट स्टूडियो द्वारा बनाया गया था और गरेना कंपनी द्वारा प्रकाशित किया गया था और यह गेम 23 August 2017 को तैयार था जिसे 20 नवंबर 2017 को प्ले स्टोर पर लॉन्च किया गया था।
इसके बाद 2019 तक इस गेम को पूरी दुनिया में लॉन्च कर दिया गया और फ्री फायर 2019 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला गेम बन गया, जिसके बाद इस गेम को गूगल प्ले स्टोर से बेस्ट पॉपुलर वोट गेम का अवॉर्ड मिला।
इस गेम ने जिस रफ्तार से लोकप्रियता हासिल की है उसे जानने के बाद आपके दिमाग में यह जरूर आया होगा कि आखिर यह गेम किस देश से संबंधित है तो कई लोग इंटरनेट पर यह भी सर्च करते हैं कि फ्री फायर किस देश का है। जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि फ्री फायर को गारेना नामक कंपनी के निर्देशन में सिंगापुर में बनाया गया था और गरेना एक गेम डेवलपर, ई-कॉमर्स, ईस्पोर्ट और डिजिटल फाइनेंस कंपनी है जिसे सिंगापुर में 2009 में शुरू किया गया था।