Tata Neu ऐप लॉन्च:- Tata के सुपर ऐप Tata Neu को टाटा ग्रुप द्वारा लॉन्च कर दिया गया है। यह वन स्टॉप सॉल्यूशन है। मतलब ऐप एक और कई काम। इस ऐप से फ्लाइट बुकिंग, शॉपिंग, होटल बुकिंग, बिजली बिल पेमेंट, फूड बिल पेमेंट, फूड ऑर्डर, ग्रोसरी ऑर्डर जैसे कई काम किए जा सकते हैं। इस ऐप की टक्कर Flipkart, Amazon से मानी जा रही है।
Tata Neu में क्या अलग होगा
Tata न्यू app पर थर्ड पार्टी सर्विसेज उपलब्ध होंगी। साथ ही Tata के exclusive सर्विस प्लेटफॉर्म जैसे TATA Pay, फूड डिलीवरी app Starbucks (स्टारबक्स), शॉपिंग प्लेटफॉर्म टाटा क्लिक किराना स्टोर बिग बास्केट, ताज होटल्स, एयर एशिया फ्लाइट्स को बुक किया जा सकता है।
Tata Neu ऐप Android के साथ-साथ iOS यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है। मतलब यूजर्स इसे apple App स्टोर के साथ-साथ गूगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- Motorola ने ब्राजील में 50 एमपी कैमरे के साथ मोटो जी 22 लॉन्च किया, जानिए कीमत!
- भारत में Realme GT 2 Pro हुआ लॉन्च, जानिए कितनी होगी फोन की कीमत, फीचर्स और डिटेल
Tata Neu के सुविधाएं
- Tata Neu ऐप पर ग्रोसरी, फ्लाइट बुकिंग, फूड डिलीवरी, निवेश, होटल बुकिंग जैसी सेवाएं मिलेंगी।
- Tata Pay सर्विस का विकल्प टाटा न्यू ऐप पर उपलब्ध होगा। मतलब यूजर्स ब्रॉडबैंड, बिजली, पाइप गैस, लैंडलाइन, मोबाइल, डीटीएच रिचार्ज के लिए पेमेंट कर सकेंगे।
- टाटा न्यू ऐप यूपीआई पेमेंट ऐप टाटा पे डेबिट और क्रेडिट कार्ड लॉगइन किया जा सकता है।
- टाटा न्यू ऐप में इंस्टेंट लोन, बाय नाउ पे लेटर जैसी निवेश सेवाओं का विकल्प मिलेगा।
- टाटा न्यू ऐप पर ऑनलाइन फूड डिलीवरी सर्विस उपलब्ध होगी।
- टाटा न्यू ऐप पर न्यू कॉइन्स को रिडीम प्वाइंट के तौर पर पेश किया जाएगा।
- इस ऐप से आप फ्लाइट बुकिंग के साथ-साथ ऑनलाइन दवा ऑर्डर कर सकेंगे।